Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा एयरपोर्ट के पास प्लॉट की योजना हुई सुपरहिट, अंतिम दिन तक 2,22,111 रजिस्ट्रेशन्स

September 5, 2023

नोएडा एयरपोर्ट के पास प्लॉट की योजना हुई सुपरहिट, अंतिम दिन तक 2,22,111 रजिस्ट्रेशन्स

 

नोएडा : यमुना अथॉरिटी जेवर एयरपोर्ट के पास जो भी योजना लॉन्च कर रही है उसे लोग हाथों-हाथ ले रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण है कि 8 अगस्त को सुबह 5 बजे से लॉन्च हुई 1184 प्लॉट की योजना लिए अब तक 96,246 रजिस्ट्रेशन हो चुके थे। यमुना विकास प्राधिकरण ने 7 अगस्त को 1184 प्लॉट की योजना लॉन्च की थी।

जिसकी बुकिंग के लिए सारी फॉर्मेलिटीज को पूरा करने के लिए 8 अगस्त 5 बजे से यमुना अथॉरिटी की वैबसाइट खुली थी। जब 8 अगस्त की ही सुबह वैबसाइट को 10 बजे चैक किया गया तो पता चला कि 5 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक यानी महज 5 घंटे में ही 1100 लोग इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके थे।

ये भी पढ़ें: IMF का दावा, डिजिटल सुधारों से भारत में छोटे उद्यमों की उत्पादकता बढ़ी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें