Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुंदरम होम फाइनेंस किफायती आवास क्षेत्र में करेगी विस्तार

September 5, 2023

सुंदरम होम फाइनेंस किफायती आवास क्षेत्र में करेगी विस्तार

चेन्नई: सुंदरम होम फाइनेंस ने किफायती आवास क्षेत्र में 35 लाख रुपये तक के गृह ऋण की पेशकश के लिए विस्तार योजनाएं तैयार की हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सुंदरम होम फाइनेंस, सुंदरम फाइनेंस लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। अक्टूबर 2022 में लघु व्यवसाय ऋण खंड में प्रवेश करने के बाद 35 लाख रुपये तक के गृह ऋण की योजना के साथ उसने अपने काम में और विविधीकरण किया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक लक्ष्मीनारायण दुरईस्वामी ने कहा, ‘‘यह आम विस्तार है जो हम शुरू से ही करते आ रहे हैं। दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में खुदरा ग्राहक वर्ग पर ध्यान केंद्रित करना हमारी विकास योजनाओं का एक अभिन्न अंग है।’’ केंद्र सरकार ने भी किफायती आवास क्षेत्र में छोटे ग्राहकों पर ध्यान केंद्रित करने का इरादा स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा मानना है कि हम इस क्षेत्र को अच्छी तरह से समझते हैं और इस क्षेत्र में मिलने वाले अवसर का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।’’ दुरईस्वामी ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि हमारे लिए इस (किफायती आवास क्षेत्र) खंड में दीर्घ अवधि में तेजी से बढऩे की क्षमता है।

ये भी पढ़ें : पांच लोगों ने एटीएम को कार से खींचा, 4.39 लाख ले उड़े, CCTV में कैद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें