Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेले के चौथे दिन की उपलब्धि

September 5, 2023

चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेले के चौथे दिन की उपलब्धि

 

वर्ष 2023 चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेले के चौथे दिन राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में 31 मंचों और सम्मेलनों का आयोजन हुआ। वहीं शोकांग पार्क में 16 कार्यक्रम आयोजित हुए। विश्व अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी सम्मेलन 5 सितंबर को आयोजित हुआ। जिसका विषय प्रौद्योगिकी से बेहतर भविष्य का निर्माण था।

दो दिवसीय सम्मेलन समाप्त होने के बाद नवीन ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित दस से अधिक सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और उपलब्धियां जारी की जाएंगी। वहीं, जहाज की न्यायिक बिक्री पर पेइचिंग कन्वेंशन पर हस्ताक्षर समारोह भी 5 सितंबर को आयोजित हुआ।

इससे जाहिर है कि संधि के हस्ताक्षर के लिए आधिकारिक तौर पर यह सभी देशों के लिए खुला है। बताया जाता है कि जहाज की न्यायिक बिक्री पर पेइचिंग कन्वेंशन ऐसी पहली संधि है, जो चीन के किसी शहर के नाम पर समुद्री क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन है। यह अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग सेवा का विकास बढ़ाने के लिए लाभदायक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें