Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Zheng Qinwen US Open के क्वार्टरफाइनल में पहरी बार खेलेंगी

September 5, 2023

Zheng Qinwen US Open के क्वार्टरफाइनल में पहरी बार खेलेंगी

 

न्यूयॉर्क: चीनी स्टार झेंग किनवेन ने ट्यूनीशिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त ओन्स जाबेउर को 6-2, 6-4 से सीधे सेटों में हराकर यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह शीर्ष 10 खिलाड़ी के खिलाफ झेंग की पहली जीत है और वह पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता के अंतिम आठ में पहुंची है। 21 वर्षीय झेंग ने अपनी शानदार जीत के बाद कहा, ‘फिलहाल, मैं इस बड़े स्टेडियम में खेलने के लिए बेहद खुश और उत्साहित महसूस कर रही हूं और आज मैंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया।

‘ जब झेंग से उनके लोकप्रिय उपनाम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे ‘क्वीन वेन’ नाम बेहद पसंद है।‘ सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए झेंग का सामना बुधवार को आर्यना सबालेंका से होना तय है। पुरुष एकल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने 22 वर्षीय इतालवी माटेओ अर्नाल्डी को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-4 से हराया।

तीसरी वरीयता प्राप्त रूस के डेनियल मेदवेदेव ने ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर को 2-6, 6-4, 6-1, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। यह मैच दो घंटे और 40 मिनट तक चला, जो पिछले पांच वर्षों में मेदवेदेव की न्यूयॉर्क में चौथी क्वार्टर फाइनल उपस्थिति थी। दो साल पहले उन्होंने सर्बयिाई दिग्गज नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराकर अपना पहला और एकमात्र ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। मेदवेदेव के हमवतन और आठवीं वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव भी आगे बढ़े, उन्होंने ब्रिटान जैक ड्रेपर को 6-3, 3-6, 6-3, 6-4 से हराया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें