
नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में इस हफ्ते के अंत में होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम परिसर में स्थापित ‘इंटरनेशनल मीडिया सेंटर’ में ‘लघु भारत’ जीवंत रूप में दिखेगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को मीडिया स्थल पर तैयारियों की समीक्षा की, जहां से जी20 बैठकों की कार्यवाही विश्व में प्रसारित की जाएगी।
मीडिया सेंटर में देश-विदेश के मीडिया प्रतिनिधि मौजूद होंगे, जो जी20 शिखर सम्मेलन की ‘कवरेज’ के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं। ठाकुर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मीडिया को यहां कई सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी या फिर मीडिया लॉंज, कियोस्क आदि शामिल हैं। मीडिया सेंटर में 3,000 से अधिक मीडिया प्रतिनिधियों के लिए जगह होगी और वहां साक्षात्कार लेने के लिए छोटे मीडिया बूथ भी होंगे। इसके अलावा, 50, 100 और 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था वाले मीडिया ब्रीफिंग कक्ष भी होंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन की पूरी कार्यवाही अल्ट्रा हाई डेफिनेशन (यूएचडी) और 4के प्रसारण प्रौद्योगिकियों में रिकार्ड की जाएगी, जो शायद पहले देश में कभी नहीं हुआ है। उन्होंने परिसर का दौरा करने के बाद कहा, ‘‘मेरे पीछे आप जो देख रहे हैं वह नये भारत की बुलंद तस्वीर है।’’ ठाकुर ने कहा, ‘‘यहां भारत मंडपम परिसर में एक लघु-भारत दिख रहा है। अतिथियों के लिए यह तमिलनाडु के मंदिर, राजस्थान की संस्कृति से लेकर हिमाचल प्रदेश के पर्वतों को देखने का अवसर है। प्रत्येक राज्य से अपनी-अपनी संस्कृति दिखाने के लिए कुछ न कुछ होगा।’’
मेष: दिन शुभ रहेगा...