Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

वी० टी० सी० स्कूल नूरपुर में शिक्षा के स्तर क़ो उपर ले जाने के लिए हुआ विशेष शिक्षा संवाद

September 5, 2023

वी० टी० सी० स्कूल नूरपुर में शिक्षा के स्तर क़ो उपर ले जाने के लिए हुआ विशेष शिक्षा संवाद

नूरपुर (पंकज कौशल): अध्यापक दिवस के उपलक्ष्य पर एस० एम०सी० कमेटी तथा अभिभावकों के बीच एक महत्वपूर्ण शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या चन्द्ररेखा शर्मा ने की तथा एस. एम. सी. कमेटी के प्रधान भूषण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस शिक्षा संवाद मे छठी से आठवी तक के विद्यार्थियों की FA व SA-1 की ग्रेडिंग तथा विद्या की ग्रेडिंग प्रणाली के उपर चर्चा की गई तथा विभिन्न प्रकार के विचार विमर्श किया गया तथा कमजोर विद्यार्थी जिनका शिक्षा का स्तर अच्छा नहीं है, उनके लिए विशेष कक्षाओं को शुरू करने का निर्णण लिया गया! नवमी से 10+2 के विधायकों, की प्रथम चरण की परीक्षा के बारे में चर्चा की गई तथा अभिभावकों के साथ बच्चों के पढाई के स्तर को ऊपर उठाने के लिए विचार विमर्श किया गया। अभिभावकों को विद्यार्थियों के द्वारा प्रयोग किए जाने वाले मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों के बारे चर्चा की गई। इसके साथ ही नशा निवारण, स्वच्छ भारत मिशन व लगातार कक्षाओं मे अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के बारे चर्चा की गई। तथा उनके शिक्षा के स्तर को उपर ले जाने के लिए विशेष चर्चा की गई। साथ ही वोकेशनल शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उपर भी चर्चा की गई। इसके साथ-साथ अभिभावकों के साथ विधार्थियों के खेलों में भाग लेने तथा अन्य गतिविधिया जो विद्यालय के द्वारा संचालित की जाती है उनके बोर विचार विमर्श किया गया तथा अवगत करवाया गया ! विद्यालय में शिक्षा संवाद के साथ-साथ अध्यापक दिवस को भी धूम धाम से मनाया गया!जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा कार्यक्रम के अन्त में अभिभावकों को चायपान करवाया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें