Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस गर्मी आप दिखें कूल-कूल, ट्राई करें ये स्टाइलिश ऑउटफिट

September 6, 2023

इस गर्मी आप दिखें कूल-कूल, ट्राई करें ये स्टाइलिश ऑउटफिट

गर्मी के शुरू होते ही घर से बाहर निकलने को दिल ही नहीं करता। धूप से बचते बचाते हम बाहर निकल तो जाते हैं मगर ऐसे बढ़ती हुई गर्मी में फैशन की सोचने की फुर्सत कहां है। लेकिन इस मौसम में फैशन में सुपरिहट रहना इतना भी मुश्किल नहीं है। आज हम बता रहे हैं कि इस चिलचिलाती गर्मी में भी आप कैसे फैशनेबल दिख सकती हैं, फैशन में नया क्या है, जो आपको गर्मी से भी बचाएगा और ट्रेंडी भी दिखाएगा।

बाजार में कई समर क्लेक्शन आ चुके है साथ ही समर वियर में इस बार जॉर्जट मैक्सी, कॉटन कुर्ता और शर्ट्स काफी इन हैं। बात करें कलर्स और डिजाइन की तो पीच, लेमन, स्काई ब्लू और ग्रे कलर इस बार गर्मियों में सबसे ज्यादा पॉपुलर है। ऐथेनिक वियर में खास चिकनकारी क्लेक्शन बाजार में उतारी गई है जॉर्जट पर चिकनकारी सूट सलवार और दुप्पटा आपको गर्मी से राहत के साथ साथ ट्रेंडी दिखने में भी मदद करेगा। इस समय डिजटल प्रिंट्स के ढेरों ऑप्शन बाजार में मौजूद है।

कुर्ता में हल्के रंगों के साथ इस बार एक्सपेरीमेंट किया गया है। फैशन एक्सपर्ट की मानें तो गर्मियों में आप भारी भरकम प्रिन्ट और डार्क कलर्स अवॉएड करें। अगर आपका बजट थोड़ा कम है तो घबराए नहीं। थोड़े पैसे खर्च कर भी आप इन गर्मियों में स्टाइलिश दिख सकती हैं। स्ट्रीट मार्केट अफोर्डेबल रेंज में गर्मियों के कपड़ों की शॉपिंग का बेस्ट आॅप्शन है। यहां पर आपको टॉप्स, स्कर्ट्स, मैक्सी ड्रेसेज की ढेरों वेराएटी मिल जाएगी। वो भी आपके बजट में। गर्मियों से निपटने के लिए स्टोल्स की सबसे ज्यादा डिमांड होती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें