
मोगा: नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जिला प्रशासन मोगा के सहयोग से तैयार किए गए गीत ‘पूत पंज दरियावां दे’ का एक पोस्टर जारी किया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर यहां आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान इस गीत को जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर नशे की समस्या को खत्म करने के प्रयास किये जा रहे हैं, जिसका जिक्र इस गीत में भी किया गया है। उन्होंने कहा कि इस गाने के जरिए नशे के दुष्परिणामों और नशा तस्करों के खिलाफ सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का भी जिक्र किया गया है।
भगवंत सिंह मान ने गीत के माध्यम से पंजाब के लोगों को दिए गए संदेश की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य और कला सामाजिक बुराइयों को दूर करने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विचारशील व्यक्ति समाज में होने वाली घटनाओं के प्रति सदैव सचेत रहता है। उन्होंने कहा कि मोगा के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन की यह पहल निश्चित रूप से युवाओं को रचनात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।
इस गाने को मोगा के जिला जनसंपर्क अधिकारी प्रभदीप सिंह नथोवाल ने गाया है. इसकी रचना प्रख्यात साहित्यकार प्रोफेसर गुरभजन सिंह गिल ने की है। विमोचन के अवसर पर पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष जय कृष्ण रौड़ी, पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, प्रवासन मामलों के मंत्री श्री कुलदीप सिंह धालीवाल, लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह, स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर, डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, अमृतपाल सिंह सुखानंद और मंजीत सिंह बिलासपुर (तीन विधायक), शिक्षा विभाग के सचिव कमल किशोर यादव, डीआइजी अजय मलूजा, उपायुक्त कुलवंत सिंह, जय इलनचेलियन व अन्य उपस्थित थे.
मेष: दिन शुभ रहेगा...