Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर होंगे कार्यक्रम

September 6, 2023

छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर होंगे कार्यक्रम
रायपुर: कांग्रेस ने बीते साल भारत जोड़ो यात्र वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली थी। इस यात्र की सात सितंबर को पहली वर्षगांठ है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार विविध आयोजन करने जा रही है। इस दौरान पदयात्रएं निकलेंगी और सम्मेलन होंगे। कांग्रेस द्वारा प्रदेश के समस्त जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में सात सितम्बर को ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्र के पहली वर्षगांठ मनाने के लिए राष्ट्रव्यापी जिला स्तरीय भारतीय जोड़ो पदयात्र और भारत जोड़ो सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।
कांग्रेस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि पिछले वर्ष सात सितम्बर 2022 को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्र का शुभारंभ किया था, जो भारत के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की सबसे लंबी पदयात्र है। भारत जोड़ो यात्र 4081 किलोमीटर, 12 राज्यों, दो केन्द्र शासित प्रदेश, 75 जिला और 76 लोकसभा क्षेत्रों की 136 दिनों की यात्र में लोगों के बीच पहुॅची थी।
कांग्रेस का दावा है कि इस यात्र के दौरान देश भर के लाखों लोग प्रेम और एकता के प्रति राहुल गांधी की भक्ति, धर्म-समुदाय, जाति आदि की परवाह किये बिना हर भारतीय को एकजुट करने की उनकी अटूट भावना से मंत्रमुग्ध थे। भारत जोड़ो यात्र के वर्षगांठ पर सात सितम्बर को सायं पांच से छह बजे तक भारत-जोड़ो पदयात्र की जाएगी। इस यात्र का समापन भारत जोड़ो सम्मेलन (सार्वजनिक सभा) के रूप में होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें