Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttarakhand के पर्वतीय जिलों में बारिश का Yellow Alert हुआ जारी

September 6, 2023

Uttarakhand के पर्वतीय जिलों में बारिश का Yellow Alert हुआ जारी

देहरादूनः उत्तराखंड में फिर मौसम बदलने वाला है। बुधवार से अगले तीन दिन बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि, बुधवार को पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज गजर्ना और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश हो सकती है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, छह से आठ सितंबर तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना है जिसके चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, मानसून की रफ्तार कम होने से मूसलाधार बारिश नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें