Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

टेंडर घोटाला मामले में फरार Jagroop Singh ने किया आत्मसमर्पण

September 6, 2023

टेंडर घोटाला मामले में फरार Jagroop Singh ने किया आत्मसमर्पण

लुधियाना : टेंडर घोटाला मामला में फरार आरोपी जगरूप सिंह ने राधिका पुरी, सीजेएम लुधियाना की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत से अनुमति मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और एलडी कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस रिमांड दी है। आगे की जांच की जा रही है।

भारत भूषण आशु और अन्य के खिलाफ एफआईआर 11 दिनांक 16.8.22 धारा 420,508,467,468, 471, 120 बी आईपीसी और 7,8,12,13(2) पीसीएक्ट पीएस वीबी रेंज लुधियाना के तहत दर्ज किया गया था। मामले में एक आरोपी जगरूप सिंह ठेकेदार था, जिसने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों और अन्य के साथ मिलीभगत करके समराला क्लस्टर के लिए टेंडर हासिल किए थे।

सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि उन्होंने टेंडर प्राप्त करने के लिए वाहनों की सूची जमा की थी और उक्त सूची में 11 वाहन गैर-वाहक वाहन थे और टेंडर को अस्वीकार करने के बजाय उन्हें जिला टेंडर समिति लुधियाना द्वारा आवंटित किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें