Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिवसेना ने मांसाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की उठाई मांग

September 7, 2023

शिवसेना ने मांसाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की उठाई मांग

जम्मू: शिवसेना (यूबीटी) पार्टी प्रदेश मध्यवर्ती कार्यालय जम्मू में आयोजित आज एक कार्यक्रम में शिव सैनिको ने मांसाहेब मीना ताई ठाकरे के 27वे स्मृति दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने मांसाहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साहनी ने महिलाओं को सशक्तिकरण पर आवाज बुलंद करते हुए देशभर में तमाम चुनावों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग उठाई। साहनी ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में उनके उचित हक नहीं दिया जा रहा।

सरकार की ओर से अमृतमहोत्सव और हर घर तिरंगा जैसे कार्यक्र मों का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन इन सबके बीच आज भी हमारे आजाद देश में महिलाओं की आजादी सवालों के घेरे में है। साहनी ने कहा कि महाराष्ट्र, बिहार, मध्यप्रदेश में पंचायत तथा निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए कानूनी प्रावधान किए हैं। साहनी ने जम्मू-कश्मीर के स्थानीय निकाय वार्डो के लिए बीते कल जारी आरक्षण ड्राफ्ट पर कड़ी आपित्त जताते हुए आधी आबादी महिलाओं के लिए निगम चुनावों समेत तमाम चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग की है। साहनी ने कहा कि भारतीय संसद के दोनों सदनों में कुल मिला कर 788 सदस्य हैं जिनमें से मात्र 103 महिलाएं हैं, यानी सिर्फ 13 प्रतिशत।

राज्य सभा के 245 सदस्यों में से सिर्फ 25 महिलाएं हैं, यानी लगभग 10 प्रतिशत। वहीं विधान सभाओं में तो स्थिति और बुरी है। साहनी ने कहा कि 18-22 सितंबर को संसद के विशेष सत्र में लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरिक्षत करने वाले विधेयक को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। अगर सरकार ऐसा करने का मन बना रही है तो इसे 33 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत किया जाना चाहिए। इस मौके पर अध्यक्ष महिला विंग मिनाक्षी छिब्बर, महासचिव विकास बख्शी, चेयरमैन राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष संजीव कोहली, बलवंत सिंह, गीता लखोतरा, डिम्पल, राजेश हांडा समेत कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें