Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मैं व्यक्तित्व निभाता हूं, भूमिकाएं नहीं : केके मेनन

September 7, 2023

मैं व्यक्तित्व निभाता हूं, भूमिकाएं नहीं : केके मेनन

मुंबई: एक्टर केके मेनन अपनी अगली सीरीज ‘बंबई मेरी जान’ की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें वह एक ईमानदार पुलिस वाले की भूमिका निभाते नजर आएंगे। किरदार निभाने को लेकर उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तित्व निभाता हूं, भूमिकाएं नहीं।सीरीज का ट्रेलर सोमवार को मुंबई में लॉन्च किया गया। इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। केके इससे पहले भी पर्दे पर पुलिस वाले का किरदार निभा चुके हैं।

जब उनसे पूछा गया कि इस बार दर्शकों को उनकी भूमिका में क्या अंतर देखने को मिलेगा, तो उन्होंने कहा, ‘मैं स्क्रीन पर व्यक्तित्व निभाता हूं, भूमिकाएं नहीं। इस दुनिया में कोई भी दो लोग एक जैसे नहीं होते हैं और भूमिकाएं सीमित संख्या में हो सकती हैं। उदाहरण के लिए मैं एक पुलिसकर्मी, प्रोफेसर, वकील की भूमिका निभा सकता हूं लेकिन प्रत्येक व्यक्ति अलग है। इसलिए मैं स्क्रीन पर उस व्यक्ति की व्यक्तित्व निभाना पसंद करता हूं।‘

एक्टर ने कहा, ‘अगर मैंने पहले एक पुलिसकर्मी की भूमिका निभाई है तो वह एक अलग व्यक्ति था। इस्माइल कादरी एक अलग व्यक्ति हैं।‘’बंबई मेरी जान’ आजादी के बाद के बंबई और अपराध की कहानी है। कहानी एक उभरते गैंगस्टर दारा कादरी (अविनाश तिवारी) और उसके पिता ईमानदार पुलिस अधिकारी इस्माइल कादरी (के के मेनन) के बीच संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है।

सीरीज रेंसिल डिसिल्वा और शुजात सौदागर द्वारा बनाई गई है।केके मेनन और अविनाश तिवारी के अलावा, सीरीज में सौरभ सचदेवा, कृतिका कामरा, निवेदिता भट्टाचार्य और अमायरा दस्तूर भी सहायक भूमिकाओं में हैं।शुजात सौदागर द्वारा निर्देशित बंबई मेरी जान का प्रीमियर 14 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर होने वाला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें