Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तर प्रदेश: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

September 7, 2023

उत्तर प्रदेश: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी तथा एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि रानीगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बुधवार देर रात गोलिया गांव के निकट तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने नितिन (22) और अश्वनी (23) को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में गम्भीर रूप से घायल लकी विश्वकर्मा (14) को गम्भीर हालत में प्रयागराज के अस्पताल में भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे गये हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें