Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM मनोहर लाल ने डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर को किया सस्पेंड

September 7, 2023

CM मनोहर लाल ने डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर को किया सस्पेंड

हांसी: हांसी के गांव ढाणा में बुधवार को मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के लिए पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने स्थानीय मंदिर में पूजा -अर्चना की, उसके बाद वह लोगों के समस्याओं को सुनने जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर वहां के स्टेडियम में खेलों के सामान के बारे में मुख्यमंत्री ने डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर वीरेंद्र सिंह के बारे में पूछा तो वह कार्यक्रम से गैरमौजूद मिले। इसके बाद मनोहर लाल ने उन्हें सस्पेंड करने के आदेश दे दिए। सुनवाई के दौरान परिवार पहचान पत्र में छोटी बच्ची का जन्मदिन मिलने पर सीएम ने बच्ची को बुलाकर उसे बधाई देकर मिठाई और किताब भेंट कीं। थुराना में छोटी अनाज मंडी बनाने की घोषणा इससे पहले गांव थूराना में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को जनसंवाद कार्यRम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं।

यहां मुख्यमंत्री ने गांव में 14 करोड़ की लागत से जल घर बनाने, कच्ची फिरनी बनाने और 1.8 करोड़ से गल्र्स गवर्नमेंट स्कूल में हॉल और कमरा बनाने की मंजूरी दी। वहीं मनोहर लाल खट्टर ने गांव में छोटी अनाज मंडी बनाने को मंजूरी दी। जिस पर पंचायत ने 12 एकड़ जमीन देने का ऐलान किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को आदेश दिए गए एस्टीमेट बनाकर काम शुरू कराया जाए। कार्यRम की खास बात यह है कि जनसंवाद कार्यक्रम में आए ग्रामीणों के बैठने के लिए चारपाई की व्यवस्था की गई थी। आम आदमी पार्टी नेता मनोज राठी को हिरासत में लिया जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे आम आदमी पार्टी के नेता मनोज राठी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें सीआईए थाना में नजरबंद कर रखा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें