पुणो: पुणो में तीन से पांच सितंबर के बीच खेली गयी तृतीय राष्ट्रीय फिन स्विमिंग चैंपियनशिप-2023 में उत्तर प्रदेश की टीम ने पांच स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते है।चैंपियनशिप में पूर्व राष्ट्रीय पदक विजेता विनय बोस ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर तहलका मचा दिया। इसके साथ ही विनय बोस ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की। यूपी अंडरवाटर स्पोट्र्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र सिंह चौहान के अनुसार विनय बोस ने 50 मी.सरफेस मास्टर वी टू श्रेणी में 29:09 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण जीतने के बाद 50 मी. बी वन फिन्स मास्टर वी टू श्रेणी में 30.17 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीते।
वहीं विनय बोस ने अंतिम दिन 50 मी.एपीएनईए मास्टर वी टू श्रेणी में 25.51 सेकेंड के समय के साथ तीसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।वहीं जो¨गदर प्रसाद ने 100 मी. बी वन फिन वी टू मास्टर श्रेणी में 59.71 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा जो¨गदर प्रसाद ने 50 मी.सरफेस मास्टर वी टू श्रेणी और 50 मी. बी वन फिन्स मास्टर वी टू श्रेणी में कांस्य पदक अपने नाम किए। इसके अलावा धीरेंद्र यादव ने 50 मी. एपीएनईए वी वन मास्टर श्रेणी में 26.92 सेकेंड के साथ यूपी के लिए पांचवां स्वर्ण पदक जीता।उत्तर प्रदेश के ही शिवजी वर्मा ने 100 मी.सरफेस सीनियर ए श्रेणी में कांस्य पदक जीता।