Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

September 7, 2023

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

प्रतापगढ़ः प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी तथा एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि रानीगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बुधवार देर रात गोलिया गांव के निकट तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने नितिन (22) और अश्वनी (23) को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में गम्भीर रूप से घायल लकी विश्वकर्मा (14) को गम्भीर हालत में प्रयागराज के अस्पताल में भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे गये हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें