Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिजनौर : तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आए बाइक सवार 2 युवकों की मौत

September 8, 2023

बिजनौर : तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आए बाइक सवार 2 युवकों की मौत

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर – मुरादाबाद रोड पर गांव गुहावर के पास हुआ।पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की शाम करीब 5 बजे नूरपुर थाना अंतर्गत गुहावर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। नूरपुर के मोहल्ला हजरतनगर निवासी शानू और आबिक बाइक पर सवार होकर गांव सेला से विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर वापस लौट रहें थे। इस हादसे में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद वाहन चालक वाहन को लेकर फरार हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान शानू और आबिक के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नूरपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) संजय कुमार तोमर ने बताया कि घटना गुरुवार शाम की है।मृतक शानू के पिता शराफत की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ नूरपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लेंगे कैमरों और स्थानीय लोगों के माध्यम से फरार हुए अज्ञात वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें