Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kullu Police ने 21.12 ग्राम चिट्टे के साथ 4 व्यक्तियों काे किया गिरफ्तार

September 8, 2023

Kullu Police ने 21.12 ग्राम चिट्टे के साथ 4 व्यक्तियों काे किया गिरफ्तार

कुल्लू (सृष्टि) : कुल्लू में आए दिन नशे के मामले सामने आने लगे है। पुलिस टीम ने 2 अलग मामलों में 4 व्यक्तियों से चिट्टा बरामद किया है। पहला मामला पुलिस थाना मनाली का है। जहां पर पुलिस टीम ने गोंपा रोड मनाली में गश्त के दौरान पंजाब के रहने वाले विक्रम सिंह (46 वर्ष), कपिल (30 वर्ष), सतनाम सिंह (21 वर्ष) के पास से चिट्टा बरामद किया। इन तीनों युवकों के पास से पुलिस को 16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

दूसरे मामले में पुलिस ने गश्त के दौरान डीएवी स्कूल रंगड़ी के समीप गुरवंत सिंह उर्फ गुरी (29 वर्ष) के कब्जे से 5.12 ग्राम हेरोइन बरामद की। ये व्यक्ति भी मूल रूप से पंजाब के तरनतारन का रहने वाला हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना मनाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। और इस मामले में आगामी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें