Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंगाल उपचुनाव: धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा को बढ़त

September 8, 2023

बंगाल उपचुनाव: धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा को बढ़त

जलपाईगुड़ी: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर शुक्रवार को जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार ने बढ़त हासिल कर ली है। उपचुनाव के तहत इस विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को मतदान हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि दो चरण की गणना के बाद भाजपा उम्मीदवार तापसी रॉय 1,085 मतों से आगे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के निर्मल चंद्र रॉय दूसरे स्थान पर हैं जबकि कांग्रेस सर्मिथत मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय तीसरे स्थान पर हैं। मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह आठ बजे प्रारंभ हुई। इस उपचुनाव में 78 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इस साल की शुरुआत में भाजपा विधायक बिशु पदा रे के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें