Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Volodymyr Zelensky के गृहनगर में रूसी मिसाइल हमले में 1 पुलिसकर्मी की हुई मौत, 44 घायल

September 8, 2023

Volodymyr Zelensky के गृहनगर में रूसी मिसाइल हमले में 1 पुलिसकर्मी की हुई मौत, 44 घायल

कीवः मध्य यूक्रेन में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के गृहनगर में शुक्रवार को एक रूसी मिसाइल हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी जबकि कम से कम 44 अन्य घायल हो गये। आपात अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। यूक्रेन पर रूस ने रातभर हमला किया और यह उन्हीं हमलों में से एक था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के गृहमंत्री इहोर क्लीमेंखो ने बताया कि क्रीव्यी रिह में हमले में दस भवन क्षतिग्रस्त हो गये और मलबे से निकाले गये तीन लोगों की हालत गंभीर है।

क्लीमेंखो द्वारा टेलीग्राम पर सार्वजनिक की गई तस्वीरों में एक भवन से आग की लपटें उठती हुईं तथा आपात सेवाओं द्वारा घायलों को बचाते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि पूर्वी सुमी शहर में रूसी मिसाइल हमले में भी 3 लोग घायल हो गए। रूसी सैन्यबलों ने यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से में ओडेसा क्षेत्र को निशाना बनाया। एक सप्ताह में यह पांचवां ड्रोन हमला है। क्षेत्रीय गर्वनर ओलेक किपेर ने यह जानकारी दी। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

गवर्नर विताली किम ने टेलीग्राम पर बताया कि दक्षिणी क्षेत्र माइकोलावि को भी निशाना बनाया गया। यूक्रेन के गृहमंत्रलय ने बताया कि दक्षिण यूक्रेन के जपोरिङिाया में रूसी मिसाइल हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें