Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

अफगानिस्तान से भारत में ड्राई फ्रूट्स के व्यापार में बढ़ोतरी, रोजाना आ रहे 40 से 50 ट्रक

September 8, 2023

अफगानिस्तान से भारत में ड्राई फ्रूट्स के व्यापार में बढ़ोतरी, रोजाना आ रहे 40 से 50 ट्रक

अमृतसर : अफगानिस्तान से भारत में ड्राई फ्रूट्स के व्यापार में काफी बढ़ोतरी हुई है। रोजाना 40 से 50 ट्रक आ रहे हैं। अफगानिस्तान से पाकिस्तान होते हुए सड़क मार्ग से ड्राई फ्रूट्स के 37 ट्रक भारत पहुंचे। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार बंद होने के कारण अफगानिस्तान में आने वाले सूखे मेवों से भारतीय कुलियों को रोजगार मिल रहा है।

पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान से ड्राई फ्रूट्स लेकर आने वाले ट्रकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है, जबकि पिछले महीने रोजाना 8 से 10 ट्रक ही अटारी आते थे, लेकिन अब 40 से 50 ट्रक ड्राई फ्रूट्स लेकर भारत पहुंच रहे हैं।

अटारी स्थित लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पिछले दिन से भारत और अफगानिस्तान के बीच व्यापार में वृद्धि हुई है। पिछले साल भारत ने मदद के तौर पर पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान को गेहूं की बड़ी खेप भेजी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें