Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेमार ने पेले का रिकॉर्ड तोड़ा, ब्राजील के सर्वकालिक शीर्ष गोल स्कोरर बने

September 9, 2023

नेमार ने पेले का रिकॉर्ड तोड़ा, ब्राजील के सर्वकालिक शीर्ष गोल स्कोरर बने

साओ पाउलो: नेमार शुक्रवार को तीन बार के विश्व कप विजेता और महान फुटबॉलर पेले को पछाड़कर ब्राजील के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गये। नेमार ने यह उपलब्धित बोलिविया के खिलाफ विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में 61वें मिनट में गोल करके हासिल की। अमेजन शहर के बेलेम में इस 31 वर्षीय खिलाड़ी ने 78वां गोल दागा जिससे वह पेले के 77 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने में सफल रहे।

ब्राजील ने इस विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में 5-1 से जीत दर्ज की। नेमार ने मैच में टीम के लिए चौथा और पांचवां गोल दागा। अब उनके कुल 79 गोल हो गये हैं। अल हिलाल का यह स्ट्राइकर 17वें मिनट में एक पेनल्टी से भी चूक गया था।नेमार ने यह रिकॉर्ड गोल करने के बाद हवा में मुक्का लगाकर जश्न मनाया जैसा कि आमतौर पर पेले किया करते थे।पिछले साल दिसंबर में पेले का निधन हो गया था जिन्होंने ब्राजील के लिए 92 मैच में 77 गोल दागे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें