Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nepal में बस और ट्रक की हुई टक्कर, 7 लोगों की मौत, 27 घायल

September 9, 2023

Nepal में बस और ट्रक की हुई टक्कर, 7 लोगों की मौत, 27 घायल

काठमांडूः नेपाल के बांके जिले में शुक्रवार रात एक यात्री बस के ट्रक से टकरा जाने से 7 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। बांके के एक पुलिस अधिकारी सुंदर तिवारी ने शनिवार को बताया कि 41 लोगों को ले जा रही बस पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा गयी। बस पड़ोसी डांग जिले से यात्रियों को वापस ले जा रही थी।

तिवारी ने बताया, कि ‘ऐसा लगता है कि तेज रफ्तार बस ने ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे यह दुर्घटना हुई।’’ उन्होंने बताया कि सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल यात्रियों में 2 की हालत गंभीर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें