Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा शिवसेना में हुए शामिल 

September 9, 2023

राजस्थान के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा शिवसेना में हुए शामिल 

जयपुरः राजस्थान के बर्खास्त मंत्री और उदयपुरवाटी से विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा शनिवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। गुढ़ा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर शिंदे ने कहा, ”मैं राजेंद्र सिंह गुढ़ा का शिवसेना परिवार में स्वागत करता हूं। राजस्थान की वीरता व शौर्य तथा महाराष्ट्र की वीरता व शौर्य का अब मिलन हुआ है और दोनों साथ-साथ आगे बढ़ेंगे।”
गौरतलब है कि गुढ़ा ने मंत्री रहते हुए 17 जुलाई को विधानसभा में कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी ही सरकार को घेरा था, जिसके बाद उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था। उन्होंने सदन में कथित ‘लाल डायरी’ लहराने का प्रयास किया था। गुढ़ा उन छह विधायकों में से एक हैं, जिन्होंने 2018 का विधानसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर जीता था, लेकिन बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें