Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानें आज के दिन की भारतीय और विश्व इतिहास की चौंका देने वाली घटनाएं

September 9, 2023

जानें आज के दिन की भारतीय और विश्व इतिहास की चौंका देने वाली घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय और विश्व इतिहास में नौ सितंबर की घटनाएं इस प्रकार है:-
1449- टुमु के किले की लड़ाई में मंगोलियाई सेनाओं ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया।
1553- ब्रिटेन के लिचफिल्ड शहर की स्थापना।
1776- अमेरिकी संसद कांग्रेस ने देश का नाम यूनाइटेड कॉलोनीज से बदल कर आधिकारिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका किया।
1791- अमेरिका की राजधानी का नाम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन के नाम पर वाशिंगटन रखा गया।
1828- रूसी उपन्यासकार लियो टॉल्सटॉय का जन्म।
1850- कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना।
1850- प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म।
1909- फिल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस का जन्म।
1920- अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विवि में रूपांतरित किया गया।
1945- प्रथम कंप्युटर बग की खोज हुई।
1949- भारत की संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।
1967- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार जन्म।
2001- वीनस विलियम्स ने छोटी बहन सेरेना को ग्रैंडस्लैम फ़ाइनल में हराया।
2005- चीन बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण।
2012- श्वेत क्रांति का जनक वर्गीज कुरियन का निधन।
2012- भारतीय स्पेस एजेंसी ने सबसे भारी विदेशी सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित किया।
2014- बंगलादेश की गायिका फिरोजा बेगम का निधन।
2019- 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े सात मामलों को फिर से खोलने का फैसला किया गया।
2020- स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बने।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें