Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

G20 रात्रिभोज के लिए Mallikarjun Kharge को आमंत्रित नहीं करना गलत : CM Siddaramaiah

September 9, 2023

G20 रात्रिभोज के लिए Mallikarjun Kharge को आमंत्रित नहीं करना गलत : CM Siddaramaiah

हुब्बलीः कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को कहा कि जी20 रात्रिभोज के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित नहीं किया जाना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले से तय कार्यक्रमों के चलते वह बतौर मुख्यमंत्री इस रात्रिभोज में शामिल नहीं हो सकेंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में विश्व नेताओं के लिए जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी।

सिद्धरमैया ने हुब्बली में संवाददाताओं से कहा, वह (मल्लिकार्जुन खड़गे) न केवल कांग्रेस अध्यक्ष हैं, वह उच्च सदन (राज्यसभा) में विपक्ष के नेता हैं। मेरे अनुसार उन्हें आमंत्रित किया जाना चाहिए था, उन्हें आमंत्रित नहीं करना गलत है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह रात्रिभोज में शामिल होंगे, उन्होंने कहा, नहीं, मैं नहीं जा पाऊंगा, क्योंकि पहले से तय कुछ कार्यक्रम हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें