Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने नये युग में पूर्वोत्तर चीन के व्यापक पुनरुद्धार को बढ़ावा देने पर एक बैठक की अध्यक्षता की

September 9, 2023

शी चिनफिंग ने नये युग में पूर्वोत्तर चीन के व्यापक पुनरुद्धार को बढ़ावा देने पर एक बैठक की अध्यक्षता की

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 7 सितंबर को दोपहर के बाद हेलोंगच्यांग प्रांत के हार्बिन शहर में नये युग में पूर्वोत्तर चीन के व्यापक पुनरुद्धार को बढ़ावा देने पर एक बैठक की अध्यक्षता की और महत्वपूर्ण भाषण भी दिया।

उन्होंने बल देकर कहा कि नया युग और नई यात्रा पूर्वोत्तर चीन के व्यापक पुनरुद्धार को बढ़ावा देती है। नई सफलताएं हासिल करने के लिए पूर्वोत्तर चीन के व्यापक पुनरुद्धार को बढ़ावा देने के प्रति चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की तैनाती को लागू करना आवश्यक है। हमें नई विकास अवधारणा को पूरी तरह, सटीक और व्यापक रूप से लागू करना चाहिये, चीन की “पांच प्रमुख सुरक्षा” की रक्षा में पूर्वोत्तर चीन के महत्वपूर्ण मिशन को दृढ़ता से समझना चाहिये, उच्च गुणवत्ता वाले विकास के प्राथमिक कार्य और एक नए विकास पैटर्न के निर्माण के रणनीतिक कार्य को दृढ़ता से समझना चाहिये।

शी चिनफिंग ने कहा कि पूर्वोत्तर चीन में बेहतर संसाधन स्थितियाँ, अपेक्षाकृत ठोस औद्योगिक आधार, अद्वितीय स्थानीय लाभ और विशाल विकास क्षमता है। वर्तमान में पूर्वोत्तर चीन के व्यापक पुनरुद्धार को बढ़ावा देने के लिए नए और प्रमुख अवसर मौजूद हैं। उच्च स्तरीय वैज्ञानिक और तकनीकी आत्मनिर्भरता हासिल करने से पूर्वोत्तर चीन को अपने वैज्ञानिक, शैक्षिक और औद्योगिक लाभों को विकास लाभों में बदलने में मदद मिलेगी। हमें पूर्वोत्तर चीन की महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थिति को और अधिक उजागर करने के लिए एक नया विकास पैटर्न बनाना चाहिये। चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए पूर्वोत्तर चीन की रणनीतिक सहायक भूमिका को मजबूत करना आवश्यक है। विश्वास है कि एक मजबूत देश के निर्माण और राष्ट्र के कायाकल्प की नई यात्रा में, पूर्वोत्तर चीन अपना गौरव फिर से हासिल करने और फिर से बड़ी सफलता हासिल करने में सक्षम होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें