Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्रेकफास्ट-लंच या डिनर से पहले पढ़ लें होम्योपैथिक डॉक्टर की ये बात!

September 10, 2023

ब्रेकफास्ट-लंच या डिनर से पहले पढ़ लें होम्योपैथिक डॉक्टर की ये बात!

डॉक्टर की ऐसी कई सलाह होती हैं, जिनपर अमल जरूर करना चाहिए। लेकिन हम उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं और फिर अलग-अलग बीमारी से जीवन भर परेशान रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ ईटिंग हैबिट सुधारकर कई खतरनाक बीमारी से दूर रहा जा सकता है। होम्योपैथिक डॉक्टर वंदना गुलाटी ने ऐसे 3 टिप्स बताए हैं, जो आपकी खाने की आदतों को बिल्कुल सुधार देंगे। इन्हें अपनाने के बाद न आपको मोटापे से परेशान होना पड़ेगा और न ही डायबिटीज-जर्ड या पेट की बीमारी का खतरा रहेगा।

ब्रेकफास्ट कब होना चाहिए? डॉक्टर के मुताबिक नाश्ता करने का सबसे सही टाइम सुबह 7 से 8 बजे तक होता है। वहीं, सुबह 10 बजे के बाद ब्रेकफास्ट नहीं करना चाहिए। याद रहे उठने के 30 मिनट के अंदर कुछ न कुछ जरूर खा लेना चाहिए।

लंच कब करना चाहिए? दोपहर का खाना 12:30 बजे से 2 बजे के बीच जरूर कर लेना चाहिए। वहीं, 4 बजे के बाद इसे खाना शरीर के लिए नुक्सानदायक होता है। याद रहे नाश्ते और खाने के बीच 4 घंटे का गैप होना चाहिए।

डिनर टाइम क्या है? रात का खाना शाम 6 से रात 8 बजे के बीच करना सबसे सही रहता है। डिनर कभी भी 9 बजे के बाद नहीं खाना चाहिए। याद रहे सोने से 3 घंटे पहले हर हाल में खाना खा लेना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें