Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मालदीव में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान शुरू 

September 9, 2023

मालदीव में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान शुरू 
मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार को मतदान शुरू हो गया। यह चुनाव एक तरह से इसका जनमत संग्रह भी है कि हिन्द  महासागर के इस द्वीपीय देश पर भारत या चीन में किस क्षेत्रीय शक्ति का अधिक प्रभाव होगा।राष्ट्रपति पद के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें मुख्य मुकाबला वर्तमान राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद मुइज़ के बीच है। सोलिह को भारत समर्थक माना जाता है।सोलिह दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुनाव मैदान में हैं और मुइज के इन आरोपों से जूझ रहे हैं कि उन्होंने भारत को देश में अनियंत्रित मौजूदगी की अनुमति दी है।
मुइज़ ने वादा किया है कि अगर वह चुनाव जीत जाते हैं, तो मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों को वापस भेजेंगे और देश के कारोबारी संबंधों को संतुलित करेंगे। उनका कहना है कि वर्तमान में कारोबारी संबंध भारत के पक्ष में हैं। मुइज़ की पार्टी ‘पीपुल्स नेशनल कांग्रेस’ को चीन समर्थक माना जाता है। पार्टी नेता एवं पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने 2013 से 2018 तक के अपने कार्यकाल के दौरान मालदीव को चीन की ‘वन बेल्ट वन रोड’ परियोजना का हिस्सा बनाया था। मुइज़ की पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी मोहम्मद शरीफ़ ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि भारतीय सैनिकों को हटाना पार्टी की प्राथमिकता है। इसमें पूरे एशिया, अफ्रीका और यूरोप में व्यापार और चीन के प्रभाव का विस्तार करने के लिए बंदरगाहों, रेलवे और सड़कों के निर्माण की परिकल्पना की गई है।
मुइज़ की पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी मोहम्मद शरीफ़ ने बताया कि भारतीय सैनिकों को हटाना पार्टी की प्राथमिकता है। शरीफ़ ने कहा कि भारतीय सैनिकों की संख्या और उनकी गतिविधियों के बारे में मालदीव के लोगों को जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ये सैन्यकर्मी देश के कुछ हिस्सों और हवाईअड्डों का विशेष इस्तेमाल करते हैं। सोलिह को आठ उम्मीदवारों में सबसे आगे माना जा रहा है, क्योंकि उनके सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी यामीन पर देश के उच्चतम न्यायालय ने चुनाव लड़ने से रोक लगा दी है क्योंकि वह भ्रष्टाचार और धनशोधन के आरोप में जेल में हैं।
मुइज़ को सोलिह की मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी में विभाजन का फायदा उठाने की उम्मीद है, जिसके कारण पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने अलग होकर अपना उम्मीदवार खड़ा किया। राष्ट्रपति चुनाव में 2,82,000 से अधिक लोग मतदान करने के लिए पात्र हैं। किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए 50 प्रतिशत से एक वोट अधिक प्राप्त करने की आवशय़कता होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें