Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर के सहयोगियों और समर्थकों के ठिकानों पर की छापेमारी

September 9, 2023

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर के सहयोगियों और समर्थकों के ठिकानों पर की छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब में गैंगस्टर और आतंकवादियों में साठगांठ के विरुद्ध कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को उनके सहयोगियों और सक्रिय समर्थकों के 822 संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के निर्देश पर एक साथ छापेमारी की गई।विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अíपत शुक्ला ने बताया कि सभी 28 पुलिस जिलों में गैंगस्टर के सहयोगियों, रिश्तेदारों और मित्रों के आवासों एवं अन्य परिसर की तलाशी ली गयी।
उन्होंने बताया कि सभी आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को तलाशी लेने के लिए निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के नेतृत्व में मजबूत पुलिस बल (दल) तैनात करने का निर्देश दिया गया था जिसका लक्षय़ देश-विदेश में आतंकवादियों, गैंगस्टर और मादक पदार्थ के तस्करों के बीच साठगांठ को ध्वस्त करना है।एक सरकारी बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि पुलिस दलों को संदिग्धों को पकड़ने के लिए कहा गया है।

शुक्ला ने बताया कि गैंगस्टर के सहयोगियों, रिश्तेदारों और मित्रों से जुड़े 822 स्थलों पर 350 से अधिक पुलिस दल ने छापा मारा और इन दलों में करीब 2000 पुलिसकर्मी शामिल थे।उन्होंने कहा , ‘‘हाल में कई गैंगस्टर के गिरोह का पर्दाफाश करके गिरफ्तार किये गये लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आज की तलाशी की योजना बनायी गयी थी।’’उन्होंने कहा कि कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है तथा इस तलाशी अभियान के दौरान बरामद की गयी सामग्री और प्राप्त आंकड़ों का परीक्षण किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें