Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

U23 एशियाई कप क्वालीफायर में चीनी ओलंपिक टीम ने भारत को मामूली अंतर से हराया

September 10, 2023

U23 एशियाई कप क्वालीफायर में चीनी ओलंपिक टीम ने भारत को मामूली अंतर से हराया

 

9 सितंबर को उत्तर पूर्वी चीन के डालियान शहर में आयोजित 2024 कतर U23 एशियाई कप क्वालीफायर और पेरिस ओलंपिक पुरुष फुटबॉल एशियाई क्वालीफायर के ग्रुप-G के दूसरे दौर में, चीनी ओलंपिक टीम ने भारतीय ओलंपिक टीम को 2:1 से हराकर ग्रुप के लिए क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी।

खेल के पहले हाफ में दोनों टीम ने कोई गोल नहीं किया। लेकिन दूसरे हाफ में चीनी टीम ने 2:1 का स्कोर बनाया और आखिरकार जीत हासिल की। मालदीव ओलंपिक टीम के हटने के कारण, चीनी ओलंपिक टीम को अंतिम दौर में बाई मिलेगी। ग्रुप चरण में चीनी टीम की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी यूएई ओलंपिक टीम 12 सितंबर को भारतीय ओलंपिक टीम से भिड़ेगी। देखना होगा कि क्या चीनी टीम क्वालीफाई कर पाती है या नहीं।

(आशा)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें