Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छ्यांग ने ब्रिटिश पीएम और यूरीपोय परिषद के अध्यक्ष से मुलाकात की

September 10, 2023

ली छ्यांग ने ब्रिटिश पीएम और यूरीपोय परिषद के अध्यक्ष से मुलाकात की

 

10 सितंबर की सुबह चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने नई दिल्ली में अलग अलग तौर पर ब्रिटिश प्रधान मंत्री सुनक और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष मिशेल से मुलाकात की । सुनक के साथ हुई बातचीत में ली छ्यांग ने कहा कि चीन और ब्रिटेन दोनों विश्व में प्रमुख आर्थिक समुदाय हैं ।दोनों पक्षों के संपर्क दिन ब दिन घनिष्ठ हो रहे हैं ।हमें स्थिर और पारस्परिक लाभ वाले चीन-ब्रिटेन संबंधों के जरिये दोनों देशों और विश्व में अधिक कल्याण लाना चाहिए।

 

दोनों पक्षों को खुलेपन व सहयोग पर कायम रहकर समान हितों की सुरक्षा और उन का विस्तार करना चाहिए । दोनों पक्षों को आर्थिक व व्यापारिक सहयोग को राजनीतिकरण और सुरक्षाकरण बनाने का विरोध कर खुली विश्व अर्थव्यवस्था की स्थापना करनी चाहिए सुनक ने बताया कि ब्रिटेन चीन के साथ आर्थिक ,व्यापारिक ,वैज्ञानिक व तकनीकी क्षेत्रों के सहयोग को मजबूत करना चाहता है और मतभेद का समुचित निपटारा कर मिलकर जलवायु परिवर्तन समेत वैश्विक चुनौतियों से निबटने को तैयार है ।

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष मिशेल से भेंट के समय ली छ्यांग ने कहा कि चीन-यूरोप संबंध वैश्विक स्थिरता और एशिया-यूरोप महाद्वीप की समृद्धि से जुड़ा है ।चीन यूरोपीय पक्ष के साथ चीन-यूरोप संबंधों के स्वस्थ व स्थिर विकास बढ़ाना चाहता है । मिशेल ने कहा कि चीन की समृद्धि यूरोपीय संघ और विश्व के अनुकूल है ।यूरोपीय संघ को चीन के विकास को नियंत्रित करने का इरादा नहीं है ।यूरोपीय संघ चीन के साथ विभिन्न सहयोग बढ़ाकर मिलकर जलवायु परिवर्तन समेत वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करने को तैयार है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें