Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

अफगानिस्तान से लगी सीमा के पास आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत

September 10, 2023

अफगानिस्तान से लगी सीमा के पास आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के उत्तरपश्चिमी क्षेत्र में अफगानिस्तान की सीमा के नजदीक आतंकवादियों के साथ रात भर हुई गोलीबारी में एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई। सेना ने यह जानकारी दी। सेना ने शनिवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि गोलीबारी की घटना उत्तरी वजीरिस्तान के प्रमुख शहर मीर अली में हुई, जिसे आतंकवादियों के लिए सुरक्षित ठिकाना माना जाता है। सेना वहां आतंकवादियों की तलाश कर रही थी।

बयान के अनुसार, अफगानिस्तान के साथ लगी प्रमुख उत्तर-पश्चिमी तोरखम सीमा को पाकिस्तान द्वारा बंद कर दिये जाने के कुछ दिनों बाद यह गोलीबारी हुई। बुधवार को दोनों ओर से सीमा रक्षकों के बीच गोलीबारी होने के बाद यह निर्णय लिया गया था। इसी दिन सीमा के पास उत्तर-पश्चिमी चित्राल जिले में हुई झड़पों में चार पाकिस्तानी सैनिक और 12 आतंकवादी मारे गए थे। तोरखम सीमा के दोनों ओर रविवार को भी कई ट्रक खड़े रहे। इन वाहनों के चालक सीमा खुलने का इंतजार कर रहे थे। वाहनों पर सब्जियां और फल समेत जल्द खराब होने वाली वस्तुएं लदी हुई थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें