Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बारिश ने मैच में डाला खलल, मजबूत स्थिति में भारत; स्कोर 147/2

September 10, 2023

बारिश ने मैच में डाला खलल, मजबूत स्थिति में भारत; स्कोर 147/2

कोलंबोः टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर फॉर मुकाबले में रविवार को शानदार शुरुआत की। गिल और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। फिलहाल, बारिश के कारण मैच रोका गया है। एशिया कप-2023 के सुपर-4 स्टेज का तीसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। हालांकि, बारिश ने मैच का मजा खराब कर दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 8 और केएल राहुल 17 पर नाबाद हैं। इससे पहले शुभमन गिल (58 रन) और रोहित शर्मा (56 रन) बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान को 1-1 विकेट मिला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें