Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ratnaveer Precision के शेयर करीब 31% के उछाल के साथ सूचीबद्ध

September 11, 2023

Ratnaveer Precision के शेयर करीब 31% के उछाल के साथ सूचीबद्ध

 

नई दिल्ली: रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियंरिंग लिमिटेड के शेयर ने सोमवार को बाजार में शानदार शुरुआत की और 98 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 31 प्रतिशत उछाल के साथ सूचीबद्ध हुए। कंपनी स्टेनलेस स्टील वॉशर विनिर्माता और आपूर्तिकर्ता है। रत्नवीर प्रिसिजन के शेयरों ने बीएसई पर निर्गम मूल्य से 30.61 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 128 रुपये प्रति शेयर पर शुरुआत की।

बाद में यह 36.73 प्रतिशत बढक़र 134 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर यह 25.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 123.20 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को पिछले सप्ताह 93.96 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के तहत 1,68,40,000 नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा इसमें 30,40,000 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 93-98 प्रति शेयर तय किया गया था।

ये भी पढ़ें : युवक के पैर से गुजरा ट्रैक्टर, काटनी पड़ी टांग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें