Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Omniactive विभिन्न राज्यों में किसानों के साथ सहयोग करने के अवसर रही है तलाश

September 11, 2023

Omniactive विभिन्न राज्यों में किसानों के साथ सहयोग करने के अवसर रही है तलाश

 

मुंबई: पौष्टिक-औषधीय से जुड़ी वैश्विक कंपनी ओमनीएक्टिव हेल्थ टेक्नोलॉजीज कर्नाटक के बाद अब महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु जैसे अन्य राज्यों में भी गेंदा तथा लाल शिमला मिर्च उगाने के लिए किसानों के साथ साझेदारी करने की संभावनाएं तलाश रही है।

ओमनीएक्टिव हेल्थ टेक्नोलॉजीज के कार्यकारी चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजय मारीवाला ने कहा, ‘‘हम वर्तमान में जलवायु परिवर्तन तथा हमारे द्वारा विकसित कीट प्रतिरोधी संकर बीज से गेंदा और लाल शिमला मिर्च उगाने के लिए कर्नाटक में 20,000 से अधिक किसानों के साथ साझेदारी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम अन्य राज्यों में भी अवसर तलाश रहे हैं।उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक की जलवायु हमारे अधिकतर उत्पादों के लिए अनुकूल है।

इस बीच हम धीरे-धीरे अन्य क्षेत्रों में विस्तार कर रहे हैं और महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश तथा तमिलनाडु के एक छोटे हिस्से में कृषि प्रयास शुरू किए हैं। मारीवाल ने कहा कि इसके अलावा, कंपनी पूर्वोत्तर क्षेत्र सहित अपने संकर बीजों के परीक्षण के लिए कुछ और राज्यों में विस्तार पर भी विचार कर रही है। कंपनी गेंदे के फूल से ल्यूटिन और लाल शिमला मिर्च से ज़ेक्सैन्थिन निकालती है, जिसका इस्तेमाल आंख को स्वस्थ बनाने के लिए किया जाता है। दो या अधिक पौधों के संकरण द्वारा उत्पन्न बीज को ‘संकर बीज’ कहते हैं।

ये भी पढ़ें : युवक के पैर से गुजरा ट्रैक्टर, काटनी पड़ी टांग 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें