Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

एयर एशिया इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के चलते कोचीन हवाई अड्डे पर लौटा

September 11, 2023

एयर एशिया इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के चलते कोचीन हवाई अड्डे पर लौटा

कोच्चि: एयर एशिया इंडिया(एआईएक्स कनेक्ट) के एक विमान को उडाऩ भरने के कुछ मिनटों बाद वापस कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया जिसमें 168 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। हवाई अड्डे के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कोच्चि-बेंगलुरु उड़ान रविवार रात सवा 11 बजे हवाई अड्डे से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी जिसमें कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई।

एआईएक्स कनेक्ट के प्रवक्ता ने कहा,कोच्चि से बेंगलुरु जा रहे एआईएक्स कनेक्ट के विमान को उड़ान भरने के बाद कुछ देर बाद एक छोटी सी तकनीकी खराबी के चलते वापस उतारना पड़ा। इस दौरान चालक दल ने सुरक्षा को सवरेपरि रखने के एयरलाइन के नियमों के तहत फैसले लिए। सूत्रों ने बताया कि एआईएक्स कनेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को एयरएशिया इंडिया के नाम से भी जाना जाता है।

प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा,हम यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं। विमान में तकनीकी खराबी के बाद वापस कोच्चि उतारने का फैसला लिया गया और हवाई अड्डे पर आपात स्थिति घोषित कर दी गई। सूत्रों ने बताया कि विमान मध्यरात्रि में हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया जिसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि विमान के सुरक्षित उतर जाने के बाद आपात स्थिति की घोषणा को वापस ले लिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें