Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

हथियार सप्लाई करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, 15 हथियारों सहित 3 गिरफ्तार

September 11, 2023

हथियार सप्लाई करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, 15 हथियारों सहित 3 गिरफ्तार

लुधियाना : खन्ना पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के 3 सदस्यों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है और उनके पास से 15 हथियार बरामद किए गए हैं। खन्ना की पुलिस टीम संदिग्ध लोगों की चेकिंग के संबंध में नियमित गश्त के दौरान ललहेड़ी गांव जा रही थी। तभी एक एक नौजवान पुलिस को देख पीछे भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को रोका। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विशाल कुमार बताया। उक्त विशाल कुमार की चेकिंग के दौरान एक लिफाफे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान 5 तारीख को आरोपी विशाल कुमार की निशानदेही पर 1 देशी कट्टा .315 बोर बरामद किया गया। वहीं गहनता से पूछताछ करने पर 6 तारीख को आरोपी की निशानदेही पर एक और देशी कट्टा .315 बोर बरामद हुआ।

आरोपी विशाल कुमार से पूछताछ में पता चला कि वह .315 बोर का कट्टा वीरपाल सिंह उर्फ ​​टोनी से लेकर आया था, जोकि मध्य प्रदेश का रहना वाला है। वीरपाल सिंह उर्फ ​​टोनी को माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त कर उसे 8 तारीख को एमपी से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से .32 बोर की 11 देशी पिस्तौलें बरामद की गईं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें