Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार: सोना लूट मामले के आरोपी को अपराधियों ने गोली मारी, मौत 

September 11, 2023

बिहार: सोना लूट मामले के आरोपी को अपराधियों ने गोली मारी, मौत 

हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बाग दुल्हन निवासी युसूफ कौशल उर्फ हनी राज के रूप में की गई है। मृतक हाजीपुर में सोना लूटकांड का आरोपी था और कुछ ही महीने पहले जेल से बाहर आया था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि युसूफ रविवार की रात हाजीपुर नगर थाना के आरएन कॉलेज के पास सड़क पर खड़ा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी।

युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना का उउळश् भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मृतक यूसुफ पर वैशाली नगर थाना में वर्ष 2019 में मुथुट फाइनेन्स, हाजीपुर सोना लूट की घटना में शामिल होने का आरोप था। इससे संबंधित एक मामले में वह जेल जा चुका था। कुछ माह पहले ही जेल से बाहर आया था। इस घटना में करीब 50 करोड़ रुपए सोने की लूट हुई थी। पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। पुलिस इस घटना को अपराधिक गिरोह के संघर्ष से भी जोड़ कर देख रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें