Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Fazilka की 23 वर्षीय छात्र ने Mohali में की आत्महत्या

September 11, 2023

Fazilka की 23 वर्षीय छात्र ने Mohali में की आत्महत्या

मोहाली के कुंबरा इलाके में किराए पर रह रही एक छात्र द्वारा ख़ुदकुशी करने की खबर सामने आई है। फिलहाल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। थाना फेज 8 के मुख्य प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि मृतक लड़की का नाम शिल्पी है, जिसकी उम्र करीब 23 साल है, जोकि फाजिल्का की रहने वाली है। वह राजपुरा के पास एक निजी कॉलेज में पढ़ती थी। उसने बीती रात करीब साढ़े 11 बजे पीजी में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

फिलहाल ठोस वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है, बस यही जानकारी मिली है कि वह तनाव में थी। मृतक लड़की के परिजनों को बुलाया गया है और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें