Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजारों में लगातार आठवें दिन तेजी, Nifty नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर 

September 12, 2023

शेयर बाजारों में लगातार आठवें दिन तेजी, Nifty नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर 
मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार आठवें दिन मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। वहीं निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में बड़े पैमाने पर मजबूत रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों के बाजार में पैसा लगाने से स्थानीय बाजारों को मजबूती मिली। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 412.02 अंक चढक़र 67,539.10 पर पहुंच गया।
एनएसई निफ्टी 114 अंक बढक़र अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 20,110.35 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल के शेयर लाभ में रहे। वहीं एनटीपीसी, मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा।
अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.99 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,473.09 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें