Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs PAK: भारत से हार के बाद पाकिस्तान ने कवर के लिए इन 2 खिलाड़ियों को बुलाया श्रीलंका

September 12, 2023

IND vs PAK: भारत से हार के बाद पाकिस्तान ने कवर के लिए इन 2 खिलाड़ियों को बुलाया श्रीलंका

 

भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पाकिस्तान को एशिया कप (Asia Cup-2023) के सुपर-4 राउंड मुकाबले में 228 रनों के विशाल अंतर से मात दी। जिसके चलते वनडे में भारत की ये रनों के लिहाज से पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। भारत ने रिजर्व डे वाले दिन तक खिंचे इस मैच में विराट कोहली (नाबाद 122) और केएल राहुल (नाबाद 111) के शतकों के दम पर 2 विकेट खोकर 356 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

इसके बाद पाकिस्तान की पारी 32 ओवर में महज 128 रन के स्कोर तक सिमट गई। हार के बाद पाकिस्तान ने शाहनवाज दहानी और जमान खान को कवर के तौर पर श्रीलंका बुलाया है। दरअसल, हारिस रऊफ को भारत के खिलाफ मैच के दौरान चोट लग गई थी।

आपको बता दें कि,फहीम अशरफ काफी महंगे रहे जिन्होंने 74 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके. हारिस ने केवल 5 ओवर फेंके और 27 रन दिए। जिसके बाद शाहीन शाह अफरीदी ने 10 ओवर में 79 रन लुटा दिए और केवल 1 विकेट लिया. नसीम शाह को तो कोई विकेट नहीं मिल पाया और 9.2 ओवर में उन्होंने 53 रन दे दिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें