Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

iPhone 15 सीरीज में मिलेगा C Type चार्जिंग फीचर, जानिए और क्या है खास

September 12, 2023

iPhone 15 सीरीज में मिलेगा C Type चार्जिंग फीचर, जानिए और क्या है खास

नई दिल्ली : स्मार्टफोन निर्माता Apple अपने वंडरलस्ट इवेंट में अपनी नई iPhone 15 सीरीज के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। iPhone 15 Series को अगले महीने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि लांच होने वाले iPhone 15 में चार तरह के वेरिएंट मिलेंगे iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Ultra। वहीं खास बात यह भी है की iPhone 15 सीरीज में यूजर्स को C Type USB चार्जिंग फीचर मिलेगा। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, iPhone 15 सीरीज का C Type केबल 100W तक फास्ट चार्जिंग और 40Gbps की स्पीड से डेटा ट्रांसफर कर सकेगा। इनमें थंडरबोल्ट USB Type C फीचर मिल सकता है, जो आम तौर पर लैपटॉप में इस्तेमाल किया जाता है।

चार्जिंग फीचर को लेकर एक और नई जानकारी सामने आई है। इन आईफोन के USB Type C चार्जर कलर मैचिंग फीचर के साथ आएंगे। यानी कि जिस iPhone 15 का रंग जैसा होगा, उसमें उसी कलर वाला Type C चार्जर काम करेगा। इनके चार्जर यैलो, ग्रीन, ब्लू, पर्पल, पिंक आदि कलर में देखे गए हैं। इसके अलावा iPhone 15 सीरीज के साथ नेक्स्ट जेनरेशन का MagSafe चार्जर भी लॉन्च कर सकता है, जो अपकमिंग मॉडल के फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करेगा।

वहीं एक बड़ी जानकारी यह भी सामने आई है कि Apple iPhone 15 Series में चार्जिंग के अलावा कई और बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। एप्पल अपकमिंग सीरीज में Pro Max की जगह Ultra मॉडल को पेश कर सकता है। इस फोन के कैमरे फीचर्स में अपग्रेड देखने को मिलेंगे। यह मॉडल प्रो-ग्रेड कैमरा के साथ आएगा। इसमें 10x जूम वाला पेरीस्कोप कैमरा सेंसर मिल सकता है।

भारत में iPhone 15 की कीमत क्या होगी?
उम्मीद है कि ऐप्पल आज अपने वंडरलस्ट इवेंट के दौरान आधिकारिक कीमतों की घोषणा करेगा। हालाँकि, अगर तकनीकी दिग्गज बेस मॉडल के लिए समान कीमत पर कायम रहते हैं, तो भारत में नए iPhones की कीमत 79,900 रुपये से शुरू हो सकती है। पिछले साल की समान कीमत के साथ, iPhone 15 भारत में ₹79,900 से शुरू हो सकता है जबकि iPhone 15 Plus रेंज ₹89,900 से शुरू हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  अमेरिका ने समझौता तोड़ा तो ऑटो टैरिफ पर सख्त कदम संभव: यूरोपीय यूनियन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें