Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिटनेस या परफॉर्मेंस नहीं, ग्रह-नक्षत्रों का हाल जानकर टीम इंडिया में मिलेगी एंट्री : रिपोर्ट

September 12, 2023

फिटनेस या परफॉर्मेंस नहीं, ग्रह-नक्षत्रों का हाल जानकर टीम इंडिया में मिलेगी एंट्री : रिपोर्ट

 

नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमक ने दिल्ली-एनसीआर के एक एस्ट्रोलॉजर की सलाह पर जून-2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण एशियाई कप मैच के लिए राष्ट्रीय टीम का चयन किया था। चाहे खेल कोई भी हो टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर टीम का चयन करती है। यह बात तो आम है क्योंकि हर कोई यही तरीका अपनाता है, लेकिन भारतीय फुटबॉल में तो खेल ही कुछ और चल रहा।

यहां कोच खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन और फिटनेस को ही टीम चुनने का आधार नहीं मानते बल्कि ज्योतिष विद्या को ज्यादा तवज्जो देते हैं। दिलचस्प बात यह है कि एस्ट्रोलॉजर को भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमक से अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने मिलवाया था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एआईएफएफ के तत्कालीन महासचिव कुशल दास ने स्वीकार किया है कि उन्होंने मई 2022 में कोच और एस्ट्रोलॉजर को एक-दूसरे से मिलवाया था। फिर, स्टिमक ने एस्ट्रोलॉजर को 11 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट भेजी। इस मैच को चैंपियनशिप की दौड़ में बने रहने के लिए भारत का जीतना जरूरी था। मैच 11 जून को होना था और लिस्ट 9 जून को शेयर की गई थी।

एस्ट्रोलॉजर ने लिस्ट में शामिल प्रत्येक खिलाड़ी के नाम के आगे कमेंट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, अच्छा, बहुत अच्छा कर सकता है तो कुछ के आगे रेड सिग्नल दिखाया। भारत ने मई और जून 2022 के दौरान चार मैच खेले। ये जॉर्डन, कंबोडिया, अफगानिस्तान और हांगकांग के खिलाफ थे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि स्टिमक हर मैच से पहले खिलाड़ियों की लिस्ट एस्ट्रोलॉजर के साथ साझा करते थे। उन्होंने चोट संबंधी अपडेट और सब्स्टीटय़ूट स्ट्रेटेजी भी शेयर की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें