Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

10 दिवसीय लंदन दौरे से वपास लौटे आंध्र सीएम वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी

September 12, 2023

10 दिवसीय लंदन दौरे से वपास लौटे आंध्र सीएम वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी

विजयवाड़ाः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी अपने परिवार के सदस्यों के साथ लंदन की यात्र से वापस आ गए हैं।गन्नावरम हवाई अड्डे पर उप मुख्यमंत्री बी. मुत्याला नायडू, मंत्री जे. रमेश, के. नागेश्वर राव, पी. विश्वरूप, मुख्य सचिव डॉ. के. जवाहर रेड्डी, डीजीपी के.वी.राजेंद्रनाथ रेड्डी, सांसद, एमएलसी, विधायक सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। जगन और उनकी पत्नी भारती 2 सितंबर को लंदन के लिए रवाना हुए थे।वे लंदन में अपनी बेटियों से मिलने गए थे जो वहां पढ़ती हैं। जगन की लंदन यात्र के दौरान ही पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। आंध्र प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में सीएम जगन की लंदन यात्र के समय को लेकर चर्चा हो रही है। सीएम जगन सोमवार देर रात पहुंचे। तेलुगु देशम सुप्रीमो चंद्र बाबू नायडू के समर्थकों ने सीएम जगन पर उनके नेता को निशाना बनाने का सीधा आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें