
जालंधर (पंकज) : कनाडा में एक और पंजाबी नौजवान की मौत होने की दुखद खबर सामने आई है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए 6 सितंबर को कनाडा गए जालंधर के गांव नौली के गगनदीप सिंह उर्फ गग्गू की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि बैरी में अपने परिचित नजदीकियों से बातचीत करते-करते अचानक गगनदीप गग्गू की तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया। गगनदीप की हाल ही में शादी हुई थी। मृतक के पिता मोहन लाल और माता सीमा रानी ने बताया कि उन्होंने बेटे को लाखों रुपए खर्च कर जैसे-तैसे कनाडा भेजा था, लेकिन वहां पर पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।
मेष: दिन शुभ रहेगा...