Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हांगचो एशियाड में भाग लेने वाला चीनी खेल प्रतिनिधि मंडल गठित

September 12, 2023

हांगचो एशियाड में भाग लेने वाला चीनी खेल प्रतिनिधि मंडल गठित

 

हांगचो में आयोजित होने वाले 19वें एशियाड में भाग लेने वाला चीनी खेल प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को पेइचिंग में गठित हुआ ।प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख और चीनी राजकीय खेल ब्यूरो के महानिदेशक काओ चितान ने इस मौके पर बताया कि चीनी प्रतिनिधि मंडल स्वर्ण पदक तालिका और पदक तालिका दोनों के पहले स्थान पर बने रहने की कोशिश करेगा ।

19वां एशियाड 23 सितंबर से 8 अक्तूबर तक हांगचो में आयोजित होगा ।परिचय के अनुसार चीनी खेल प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों की संख्या 1329 होगी ,जिन में 886 खिलाड़ी शामिल हैं ।खिलाड़ियों की औसत आयु 25 वर्ष की है । सब से अधिक आयु वाला खिलाड़ी 60 वर्षीय ब्रिच खिलाड़ी ताई चेनमिंग है ,जबकि सब से कम आयु वाला खिलाड़ी 13 वर्षीय स्केट खिलाड़ी त्वे छनशी है।

चीनी प्रतिनिधि मंडल में मंगोलियाई ,तिब्बती व उइगुर आदि 19 अल्प संख्यक जातियों के 71 खिलाड़ी शामिल हैं ।चीनी खिलाड़ी कबड्डी और क्रिकेट को छोड़कर 38 खेलों की 407 इवेंटों की स्पर्द्धा में उतरेंगे। ध्यान रहे वर्ष 1982 में आयोजित नौवें एशियाड से चीनी खेल प्रतिनिधि मंडल लगातार दस बार स्वर्ण पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें