Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Apple Event 2023: Apple ने iPhone15 सीरीज, Watch 9 और Apple Watch Ultra2 की लॉन्च, जानिए सभी के फ़ीचर और क़ीमत

September 12, 2023

Apple Event 2023: Apple ने iPhone15 सीरीज, Watch 9 और Apple Watch Ultra2 की लॉन्च, जानिए सभी के फ़ीचर और क़ीमत

Apple Event 2023: एप्पल का सालाना इवेंट अब से कुछ देर में आयोजित होगा जिसमें आईफोन 15 सीरीज के साथ कंपनी एप्पल वॉच 9 को लॉन्च कर सकती है। Apple iPhone 15 सीरीज के तहत 4 आईफोन लॉन्च हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार ग्लोबल लॉन्च के साथ ही iPhone 15 भारत में तुंरत मिलना शुरू हो जाएगा।


 

ऐपल Watch 9 सीरीज हुई लॉन्च

ऐपल ने इवेंट की शुरुआत करते हुए Apple Watch 9 का ऐलान कर दिया है. इसमें यूजर्स को S9 चिप देखने को मिलेगा. अब आप वॉच को यूज करके सीरी से अपना हेल्थ डेटा मांग सकेंगे. शुरुआत में ये फीचर इंग्लिश और मंडारिन में उपलब्ध होगा. आप आसानी से iPhone को खोज सकेंगे। सीरीज 9 पिछले वर्जन के मुकाबले बेहतर डिस्प्ले मिलेगा।

ऐपल वॉच अब आप एक हाथ से यूज कर पाएंगे। आपने जिस हाथ में वॉच पहनी है, उस हाथ के इंडेक्स फिंगर और अंगूठे को डबल टैप करके कई फीचर्स को कंट्रोल कर सकते हैं। कंपनी ने इस फीचर को डबल टैप का नाम दिया है।

Apple Watch Ultra 2 भी लॉन्च

Apple कंपनी ने पिछले साल Apple Watch Ultra को लॉन्च किया था। इसमें आपको बड़ी स्क्रीन और वॉच 9 वाले सभी फीचर्स मिलेंगे। इस पर आपको एक्सक्लूसिव वॉच फेस मिलेगा, जिसका नाम Modular Ultra है, जो दिन और रात दोनों ही कंडीशन में अलग तरह से काम करेगा। ऐपल वॉच SE के नए मॉडल को आप 249 डॉलर की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। वहीं ऐपल वॉच सीरीज 9 को 399 डॉलर और ऐपल वॉच अल्ट्रा 2 को 799 डॉलर में खरीद सकते हैं।

iPhone 15 सीरीज लॉन्च

ऐपल ने नई आईफोन सीरीज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने iPhone 15 और iPhone 15 Plus को लॉन्च किया है. स्मार्टफोन 48MP के मेन कैमरा के साथ आएगा। इसमें आपको कई दूसरे कैमरा फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही आपको नया फ्रंट डिजाइन मिलेगा। कंपनी ने इसमें A16 Bionic चिपसेट दिया है, जो पिछले साल के प्रो वेरिएंट में मिलता था. नॉन प्रो मॉडल्स अब परफॉर्मेंस के मुकाबले ज्यादा पावरफुल होंगे। इसमें आपको बेहतर बैटरी बैकअप मिलेगा। कंपनी ने इसमें वायर और वायरलेस दोनों तरह के कनेक्टिविटी ऑप्शन को जोड़ा है।

SOS फीचर

कंपनी ने अपने SOS और सैलेटलाइट कॉलिंग फीचर को भी एक्सपैंड कर रही है. कंपनी ने इमरजेंसी के लिए रोड साइट असिस्टेंट फीचर को जोड़ा है, जिसकी मदद से आप इमरजेंसी अपना मैसेज सैटेलाइट कनेक्टिविटी के जरिए भेज सकेंगे. सैटेलाइट फीचर दो साल तक फ्री मिलेगा।


iPhone 15 Pro

कंपनी ने इसमें टाइटैनियम बॉडी का इस्तेमाल किया है. इसमें बेजल को भी कम किया गया है, जिसकी वजह से आपको ज्यादा बड़ी स्क्रीन मिलेगी. इसे आप 6.1-inch और 6.7-inch के स्क्रीन साइज में खरीद सकते हैं। ये स्क्रीन साइज क्रमशः iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max का है। iPhone 15 की शुरुआत 799 डॉलर से होगी। वहीं iPhone 15 Plus की कीमत 899 डॉलर से शुरू होगी। कंपनी ने अभी भारतीय बाजार में कीमत का ऐलान नहीं किया है।

iPhone 15 Pro सीरीज में यूजर्स को 3D वीडियो रिकॉर्ड करने का ऑप्शन मिलेगा. इसकी कीमत 999 डॉलर से शुरू होगी. वहीं प्रो मैक्स वेरिएंट की कीमत 1199 डॉलर से शुरू होगी. ये कीमत 256GB वेरिएंट की है. इन सभी मॉडल्स को आप 15 सितंबर से प्रीऑर्डर कर सकेंगे। 15 Pro में 48MP का प्राइमरी लेंस वाला कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें आपको बेहतर लो लाइट फोटोज क्लिक करने का फीचर मिलेगा। वहीं मैक्स वेरिएंट में 5X का ऑप्टिकल जूम फीचर मिलेगा. कंपनी ने इसमें 12MP का टेलीफोटो लेंस दिया है. इसके साथ ही यूजर्स को बेहतरीन मैक्रो कैमरा मिलेगा।

 


Type-C पोर्ट

कंपनी ने इस बार Type-C पोर्ट के साथ अपने फोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि इसकी मदद से आप ईयरबॉड्स, iPhone और दूसरे प्रोडक्ट्स को चार्ज कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू के सम्मान में हुआ भव्य रात्रिभोज का आयोजन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें