Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

खन्ना में 12 वर्षीय बच्चे ने लगाया फंदा

September 13, 2023

खन्ना में 12 वर्षीय बच्चे ने लगाया फंदा

खन्ना : खन्ना में गांव इकोलाहा में फैक्ट्री में काम करते एक परिवार के 12 वर्षीय बच्चे ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली, बच्चा घर में अकेला था। उसने दुप्पटे और शाल से फंदा बनाया और पंखे से लटक गया। जब तक बच्चे को उतार कर सिविल अस्पताल लाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उत्तर प्रदेश का रहने वाला रंगोई नामक यह बच्चा बहन और जीजा के पास रहता था। मृतक के जीजा रज्जू ने बताया कि उसके ससुर और सास की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में उसका साला रंगोई रहता था। इसलिए रक्षा बंधन पर उसकी पत्नी अपने भाई को गांव से साथ यहां लेकर आई थी, घर में बच्चा खुश रहता था। गत रात्रि काम से आकर देखा तो घर में पंखे से बच्चा लटक रहा था। हादसे के दौरान रज्जू का 5 वर्षीय बेटा भी था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें